देश की खबरें | सतह का तापमान नया रिकॉर्ड बना सकता है: वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शोधकर्ताओं का कहना है कि इस बात की 95 फीसदी संभावनाएं हैं कि 2023-24 की सर्दियों के दौरान वैश्विक औसत सतह तापमान नया रिकॉर्ड बना सकता है।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर शोधकर्ताओं का कहना है कि इस बात की 95 फीसदी संभावनाएं हैं कि 2023-24 की सर्दियों के दौरान वैश्विक औसत सतह तापमान नया रिकॉर्ड बना सकता है।

चीन में ‘चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स’ के शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि यूरेशिया के मध्य-निम्न अक्षांशों और अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में सर्दी के दौरान असाधारण रूप से सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किये जाने के आसार हैं।

शोधकर्ताओं ने ‘एडवांसेज इन एट्मस्फेरिक साइंसेज’ जर्नल में प्रकाशित अपने अध्ययन में कहा कि यह प्रबल अल नीनो घटनाक्रम उत्तर पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में असामान्य ‘चक्रवातरोधी’ गतिविधि को बढ़ाने का काम करेगा, जिससे पूर्वी एशिया और उत्तरी अमेरिका की शीतकालीन जलवायु प्रभावित होने की आशंका है।

उन्होंने यह भी अनुमान लगाया है कि चीन में सतह का तापमान सामान्य से दोगुना से भी अधिक दर्ज किया जा सकता है। संभवतः यह 1991 के बाद से शीतकालीन मौसम के दौरान सबसे अधिक तापमान होगा।

वैज्ञानिकों को कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता है कि क्या दुनिया में वर्ष 2023 में सर्दियों के मौसम में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जाएगा। इस साल गर्मी और पतझड़ के महीनों में भीषण गर्मी देखी गई थी।

शोधकर्ताओं का कहना है कि उदाहरण के लिए, जून से अक्टूबर 2023 तक वैश्विक औसत तापमान 1991-2020 के औसत से 0.57 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, अगस्त में यह तापमान 0.62 डिग्री सेल्सियस और सितंबर में 0.69 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसने 2016 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

ग्लोबल वार्मिंग के बीच, सात वर्षों के बाद अल नीनो के फिर से सक्रिय होने से गर्मी का प्रभाव बढ़ा है, जिससे 2023-24 के आगामी सर्दी के मौसम में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किये जाने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\