देश की खबरें | उड़ान में देरी को लेकर सुप्रिया सुले ने एअर इंडिया की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता एवं सांसद सुप्रिया सुले ने एअर इंडिया पर ‘‘लगातार कुप्रबंधन’’ का शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा कि उड़ानों में देरी एक चलन बन गया है जिससे ‘प्रीमियम’ किराया चुकाने के बावजूद यात्री प्रभावित हो रहे हैं।

मुंबई, 22 मार्च राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता एवं सांसद सुप्रिया सुले ने एअर इंडिया पर ‘‘लगातार कुप्रबंधन’’ का शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा कि उड़ानों में देरी एक चलन बन गया है जिससे ‘प्रीमियम’ किराया चुकाने के बावजूद यात्री प्रभावित हो रहे हैं।

सुले ने एअर इंडिया की एक उड़ान में बुकिंग कराई थी जिसके संचालन में एक घंटे 19 मिनट की देरी हुई जिसके बाद सांसद ने यह तीखी टिप्पणी की।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ‘प्रीमियम’ किराया चुकाने के बावजूद उड़ानें देरी से संचालित हो रही हैं। उन्होंने नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से मांग की कि लगातार देरी के लिए विमानन कंपनी को जवाबदेह ठहराया जाए।

बारामती से सांसद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उड़ानों में निरंतर देरी हो रही है - यह अस्वीकार्य है। हम ‘प्रीमियम’ किराया चुकाते हैं, फिर भी उड़ानें कभी समय पर संचालित नहीं होती हैं। पेशेवर, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक - सभी लगातार जारी इस कुप्रबंधन से प्रभावित हैं।’’

सुले ने कहा कि वह एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई0508 से यात्रा कर रही थीं, जिसके संचालन में एक घंटे 19 मिनट की देरी हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘लगातार जारी यह चलन यात्रियों को प्रभावित कर रहा है।’’

सुले ने मांग की कि बार-बार देरी के लिए एअर इंडिया जैसी विमानन कंपनियों को जवाबदेह बनाने और यात्रियों के लिए बेहतर सेवा मानक सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं।

सुले ने संवाददाताओं से कहा कि ‘फ्लाइट ट्रैकर’ (विमान के समय की जानकारी देने वाली प्रणाली) खराब थे, जिससे भ्रामक जानकारी मिल रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उड़ान में दिल्ली हवाई अड्डे पर फंसी हुई थी, लेकिन ‘ट्रैकर’ में दिखाई दे रहा था कि विमान उड़ान भर चुका है। मैं ‘ट्रैकर’ के मुद्दे को नागर विमानन मंत्री के समक्ष उठाऊंगी।’’

सुले के आरोपों पर एअर इंडिया को भेजे गए सवाल का जवाब अभी नहीं मिला है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्हें ‘‘टूटी हुई’’ सीट आवंटित करने के लिए टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया की पिछले महीने आलोचना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\