देश की खबरें | चुनावी बॉन्ड योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर छह दिसंबर को सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह सरकार की हालिया अधिसूचना को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता जया ठाकुर की उस याचिका पर छह दिसंबर को सुनवाई करेगा, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों वाले साल के लिए चुनावी बॉन्ड की बिक्री की अवधि 15 दिन और बढ़ाने संबंधी प्रावधान किया गया है।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह सरकार की हालिया अधिसूचना को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता जया ठाकुर की उस याचिका पर छह दिसंबर को सुनवाई करेगा, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों वाले साल के लिए चुनावी बॉन्ड की बिक्री की अवधि 15 दिन और बढ़ाने संबंधी प्रावधान किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली और जे.बी. पारदीवाला की पीठ ने कहा कि वह 2018 की चुनावी बॉन्ड योजना की वैधता को चुनौती देने वाली अन्य लंबित याचिकाओं के साथ कांग्रेस नेता जया ठाकुर की नई याचिका पर छह दिसंबर को सुनवाई करेगी।

राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाने के प्रयासों के तहत राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकद चंदे के विकल्प के रूप में चुनावी बॉन्ड को पेश किया गया है। सरकार ने दो जनवरी 2018 को चुनावी बॉन्ड योजना को अधिसूचित किया था।

योजना के प्रावधानों के अनुसार, भारत के किसी भी नागरिक, भारत में निगमित या स्थापित निकायों द्वारा चुनावी बॉन्ड की खरीद की जा सकती है।

केवल वही दल चुनावी बॉन्ड प्राप्त करने के लिए पात्र हैं, जो जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा 29ए के तहत पंजीकृत राजनीतिक दल हैं और जिन्होंने पिछले आम चुनाव में लोकसभा में या राज्य की विधानसभा चुनाव में कम से कम एक प्रतिशत मत प्राप्त किए हैं।

अधिसूचना के अनुसार, पात्र राजनीतिक दल द्वारा अधिकृत बैंक खाते के माध्यम से ही चुनावी बॉन्ड को भुनाया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें