उच्चतम न्यायालय ने विपक्ष को झटका दिया: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित मनमाने इस्तेमाल के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले कुछ राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका खारिज करके उन दलों को करारा ‘झटका’ दिया है. मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo CreditsFile Image)

हैदराबाद, 8 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित मनमाने इस्तेमाल के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले कुछ राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका खारिज करके उन दलों को करारा ‘झटका’ दिया है. मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. प्रधानमंत्री ने किसी का नाम लिये बिना कहा, "कुछ दिन पहले कुछ राजनीतिक दल न्यायालय में संरक्षण मांगने गए थे कि कोई हमारी भ्रष्टाचार की जांच की मांग न करे. वे न्यायालय गए, लेकिन न्यायालय ने उन्हें झटका दे दिया." उन्होंने जनसभा में भ्रष्टाचार और परिवारवाद की बात की.

कांग्रेस के नेतृत्व में 14 राजनीतिक दलों ने हाल में सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि विपक्षी नेताओं और असहमति के अपने मौलिक अधिकार का इस्तेमाल करने वाले अन्य नागरिकों के खिलाफ कठोर आपराधिक मुकदमों में खतरनाक वृद्धि हुई है. हालांकि, शीर्ष अदालत ने याचिका पर विचार करने से मना करते हुए कहा कि नेताओं के पास "उच्चतर प्रतिरक्षा" नहीं है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: तीन माह में खेलों के विकास पर 200 करोड़ खर्च करेगी सरकार

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की पीठ ने पांच अप्रैल को इस याचिका पर विचार करने को लेकर अनिच्छा व्यक्त की थी. मोदी का तेलंगाना में 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के अलावा सिकंदराबाद-तिरुपति वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का भी कार्यक्रम था.

Share Now

संबंधित खबरें

Supreme Court on Abetment to Suicide: लिव-इन पार्टनर से शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं; सुप्रीम कोर्ट ने छह आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की रद्द

‘अपराधियों में ऐसा खौफ पैदा करें कि दोबारा सोचने की हिम्मत न हो’: दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को सख्त हिदायत

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस