देश की खबरें | बंगाल में तीसरी बार कॉलेजों की मेधा सूची में सनी लियोनी का नाम आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में शनिवार को एक और कॉलेज की मेधा सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम नजर आया। राज्य में इस तरह का वाकया एक हफ्ते में तीसरी बार हुआ है। कॉलेज प्रशासन ने यह शरारत करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 29 अगस्त पश्चिम बंगाल में शनिवार को एक और कॉलेज की मेधा सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम नजर आया। राज्य में इस तरह का वाकया एक हफ्ते में तीसरी बार हुआ है। कॉलेज प्रशासन ने यह शरारत करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम बारासात राजकीय कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित प्रतिभागियों की सूची में तीसरे स्थान पर है। सूची में सनी लियोनी से ऊपर अमेरिकी पोर्न स्टार डैनी डेनियल्स और लेबनान की वेबकैम मॉडल मिया खलीफा का नाम है।

यह भी पढ़े | Unlock 4 Guidelines: अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी, मेट्रो ट्रेन, ओपन थियेटर्स, अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं, धार्मिक आयोजनों को मंजूरी- यहां चेक करें पूरी लिस्ट.

नाम के साथ आवेदन और अनुक्रमांक भी था।

कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि शरारत करने वालों के खिलाफ बारासात पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तृणमूल छात्र परिषद द्वारा संचालित कॉलेज छात्र संघ ने पुलिस थाने में एक अलग प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ लोग अपना स्वार्थ साधने के लिए शैक्षणिक संस्थान की छवि खराब करने के लिए यह सब कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.

कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बज-बज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित 157 प्रतिभागियों की सूची में 151वें स्थान पर देखा गया था।

इसके पहले कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश की प्रथम सूची में भी लियोनी का नाम शीर्ष पर नजर आया था।

आशुतोष कॉलेज ने भी मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड