देश की खबरें | कोडकारा हवाला धन लूट मामले में सम्मन एक 'राजनीतिक नाटक' : केरल भाजपा प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने बुधवार को कहा कि कोडकारा हवाला धन लूट मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए पुलिस द्वारा उन्हें तलब करना और कुछ नहीं बल्कि एक 'राजनीतिक नाटक' है।

त्रिशूर, 14 जुलाई केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने बुधवार को कहा कि कोडकारा हवाला धन लूट मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए पुलिस द्वारा उन्हें तलब करना और कुछ नहीं बल्कि एक 'राजनीतिक नाटक' है।

सुरेंद्रन ने त्रिशूर पुलिस क्लब के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सम्मन राज्य सरकार द्वारा उनकी पार्टी को अपमानित करने का एक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में केरल में पहली बार शिकायतकर्ता के कॉल रिकॉर्ड के आधार पर लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

उन्होंने क्लब के बाहर कहा, ‘‘पुलिस इस बात की जांच नहीं कर रही है कि आरोपी ने किसे फोन किया या किन्हें फोन किया गया, बल्कि यह एजेंसी जांच कर रही है कि सभी शिकायतकर्ता ने किसे फोन किया था। यह मामले की जांच का अजीब तरीका है।''

उन्हें शुरू में छह जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने के वास्ते समन जारी किया गया था, लेकिन वह उस तारीख पर नहीं गए क्योंकि उस दिन उनकी पार्टी की बैठक होनी थी।

गौरतलब है कि केरल पुलिस की एक विशेष टीम शमजीर समसुद्दीन द्वारा दायर एक शिकायत की जांच कर रही है कि सात अप्रैल को त्रिशूर जिले के कोडकारा फ्लाईओवर पर एक गिरोह ने उनकी कार को रोका और वाहन में रखे 25 लाख रुपये उस वक्त लूट लिए, जब वह कोझिकोड से कोच्चि जा रहा था।

हालांकि, शिकायत में कहा गया कि केवल 25 लाख रुपये की चोरी हुई है, बाद में जांचकर्ताओं ने पाया कि वास्तविक राशि लगभग 3.5 करोड़ रुपये हो सकती है और यह एक 'हवाला' लेनदेन था।

पुलिस ने मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू