देश की खबरें | सुमन शर्मा ने यूपीएससी सदस्य के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ नौकरशाह सुमन शर्मा ने बृहस्पतिवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में शपथ ली।

नयी दिल्ली, 25 मई वरिष्ठ नौकरशाह सुमन शर्मा ने बृहस्पतिवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में शपथ ली।

शर्मा 1990 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) अधिकारी हैं।

कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने नवनियुक्त सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 18 मई को शर्मा को उनके मूल कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दे दी थी। वह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में काम कर रही थी।

आयोग में एक अध्यक्ष होता है और इसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं।

यूपीएससी के सदस्य का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु का होने तक होता है।

यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य के अधिकारियों का चयन करने के लिए लोक सेवा परीक्षाएं आयोजित करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\