जरुरी जानकारी | सुमन बेरी बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राजीव कुमार ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार पद से हट गये हैं। उनकी जगह सुमन के बेरी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार पद से हट गये हैं। उनकी जगह सुमन के बेरी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया, ‘‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राजीव कुमार के इस्तीफे को मंजूरी दी।’’ उन्हें 30 मार्च 2022 को कार्यमुक्त किया जाएगा।

फिलहाल उनके पद से हटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बयान में आगे कहा गया, ‘‘डॉ सुमन के बेरी को राजीव कुमार की जगह एक मई 2022 से अगले आदेश तक नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करने को मंजूरी दी गई।’’ बेरी को तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल 2022 तक नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है।

जाने-माने अर्थशास्त्री कुमार ने अगस्त 2017 में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला था। तत्कालीन उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के आयोग से हटने के बाद कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।

कुमार ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। वह सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में वरिष्ठ ‘फेलो’ भी रह चुके हैं।

बेरी ने इससे पहले नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के महानिदेशक (मुख्य कार्यकारी) के रूप में कार्य किया है।

वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद, सांख्यिकीय आयोग और मौद्रिक नीति पर भारतीय रिजर्व बैंक की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\