जरुरी जानकारी | सूक्षम- कर्ज कारोबार दिसंबर तिमाही के अंत में 2,32,648 करोड़ रुपये: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माइक्रा फाइनेंस यानी छोटी राशि के कर्ज देने वाली संस्थाओं और इकाइयों द्वारा दिया गया कुल ऋण 31 दिसंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत बढ़कर 2,32,648 करोड़ रुपये पहुंच गया।

मुंबई, आठ मार्च माइक्रा फाइनेंस यानी छोटी राशि के कर्ज देने वाली संस्थाओं और इकाइयों द्वारा दिया गया कुल ऋण 31 दिसंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत बढ़कर 2,32,648 करोड़ रुपये पहुंच गया।

इन इकाइयों के मंच माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन नेटवर्क (एमएफआईएन) के अनुसार इस उद्योग का सकल ऋण पोर्टफोलियो दिसंबर 2019 में 2,11,302 करोड़ रुपये था।

निकाय ने कहा कि 14 बैंकों की सूक्ष्म यानी छोटे कर्ज में हिस्सेदारी सर्वाधिक है। उनका इस मद में दिसंबर के अंत में कुल बकाया कर्ज 97,956 करोड़ रुपये रहा। उसके बाद गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी-एमएफआई) का स्थान है, जिनका बकाया कर्ज 72,128 करोड़ रुपये है।

लघु वित्त बैंकों का इस मद में कुल बकाया कर्ज 39,062 करोड़ रुपये रहा।

उद्योग संगठन की सूक्ष्म वित्त के बारे में 2020-21 की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में सूक्ष्म वित्त उद्योग के कर्ज वितरण में 3.86 प्रतिशत की गिरावट आयी और दिसंबर 2020 के अंत में यह 59,507 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही के अंत में यह राशि 61,894 करोड़ रुपये थी।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में सूक्ष्म कर्ज वितरण में 90.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।

एमएफआईएन से 58 एनबीएफसी-एमएफआई और बैंक, लघु वित्त बैंक तथा एनबीएफसी समेत 38 वित्तीय संस्थान जुड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\