खेल की खबरें | युगांडा पैरा बैडमिंटन में सुकांत ने जीता स्वर्ण, प्रमोद के नाम तीन रजत पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम ने युगांडा पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में रविवार के स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके हमवतन प्रमोद भगत के नाम तीन रजत पदक रहा।

कम्पाला, 18 नवंबर भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम ने युगांडा पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में रविवार के स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके हमवतन प्रमोद भगत के नाम तीन रजत पदक रहा।

सुकांत ने दो साल के बाद किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज इस भारतीय खिलाड़ी ने ‘एसएल4 वर्ग’ के मैच में हमवतन निलेश बालू गायकवाड को 38 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16 17-21 21-10 से हराया।

इस जीत के बाद कदम ने कहा, ‘‘ यह एक अच्छा मैच था और दो साल के बाद स्वर्ण पदक जीतकर अच्छा लग रहा है। यह मुझे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा।’’

विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भगत के लिए यह अच्छा दिन नहीं था। तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले इस खिलाड़ी को अपने तीनों फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा।

  पुरुष एकल ‘एसएल3 वर्ग’ के फाइनल में भगत को उनके युगल जोड़ीदार मनोज सरकार ने करीबी मुकाबले में हराया। भगत को यह मैच 19-21, 16-21 से गंवाना पड़ा।

पुरुष युगल में भगत और सरकार को मोहम्मद अरबाज अंसारी और दीप रंजन बिसोई की एक अन्य भारतीय जोड़ी ने 10-21, 22-20, 21-15 से हराया।

‘एसएल3 - एसयू5’ मिश्रित युगल के फाइनल में भगत और पलक जोशी को निराशा हाथ हाथ लगी। रूथिक रघुपति और मानसी गिरीशचंद्र जोशी की मिश्रित जोड़ी ने उन्हें 21-19, 21-16 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी के हाथों होगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)