देश की खबरें | सिक्किम में आत्महत्या दर देश में सबसे अधिक: एनसीआरबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि सिक्किम में आत्महत्या की दर देश में सर्वाधिक है।

गंगटोक, पांच दिसंबर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि सिक्किम में आत्महत्या की दर देश में सर्वाधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार, सिक्किम में प्रति एक लाख आबादी पर आत्महत्या की दर 43.1 प्रतिशत दर्ज की गई, इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप में 42.8 प्रतिशत, पुडुचेरी में 29.7 प्रतिशत, केरल में 28.5 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 28.2 प्रतिशत है।

देशभर में 2022 में कुल 1,70,924 आत्महत्याओं के साथ राष्ट्रीय औसत दर 12.4 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट के अनुसार, सिक्किम में 2022 में आत्महत्या के 293 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 की तुलना में 27 अधिक हैं और आत्महत्या दर में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सिक्किम में कुल 226 पुरुषों और 67 महिलाओं ने आत्महत्या की। पिछले साल राज्य में इन घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बेरोजगारी (83 आत्महत्याएं) रही।

साल 2011 की जनगणना के अनुसार, सिक्किम की जनसंख्या 6.10 लाख से अधिक है।

इससे पूर्व के दो वर्षों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आत्महत्या दर सबसे अधिक रही थी। इसके बाद सिक्किम का स्थान आता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\