देश की खबरें | आत्महत्या के प्रयास को पुलिस ने विफल किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपहृत बेटी का पता लगाने में विफल रहने पर पुलिस से नाराज 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को यहां जिलाधिकारी आर के सिंह के सामने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की कोशिश की।
गाजियाबाद (उप्र), नौ मई अपहृत बेटी का पता लगाने में विफल रहने पर पुलिस से नाराज 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को यहां जिलाधिकारी आर के सिंह के सामने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की कोशिश की।
यहां मधुबन बापू धाम क्षेत्र के संजय नगर के सेक्टर-23 के निवासी धर्मेंद्र कुमार (50) ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया । जिलाधिकारी सिंह ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से आत्महत्या के उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।
कुमार की नाबालिग बेटी की तलाश करने में पुलिस नाकाम रही। वह पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान थे। उनका कहना है कि बेटी को दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया था लेकिन पुलिस उसे तलाश नही कर पाई थी ।
अपर पुलिस अधीक्षक (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि कुमार की बेटी के लापता होने के सिलसिले में 18 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ अपहरण संबंधी प्राथमिकी दर्ज की गयी थी । उनके अनुसार नाबालिग लड़की अपने दो दोस्तों के साथ नोएडा जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई।
अग्रवाल का कहना है कि पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए नाबालिग लड़की का पता लगाने की कोशिश कर रही है एवं आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
आत्मदाह के प्रयास की इस घटना के बाद जिलाधिकारी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)