जरुरी जानकारी | चीनी उत्पादन 15 जनवरी तक 13.62 प्रतिशत घटकर 130.55 लाख टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीनी सहकारी संस्था एनएफसीएसएफएल ने बुधवार को कहा कि चालू विपणन सत्र 2024-25 में 15 जनवरी तक भारत का चीनी उत्पादन 13.62 प्रतिशत घटकर 130.55 लाख टन रह गया है।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी चीनी सहकारी संस्था एनएफसीएसएफएल ने बुधवार को कहा कि चालू विपणन सत्र 2024-25 में 15 जनवरी तक भारत का चीनी उत्पादन 13.62 प्रतिशत घटकर 130.55 लाख टन रह गया है।

पिछले साल चीनी का उत्पादन 151.20 लाख टन रहा था। चीनी विपणन सत्र अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (एनएफसीएसएफएल) के अनुसार, शीर्ष तीन उत्पादक राज्यों - उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी उत्पादन में 15 जनवरी तक गिरावट देखी गई।

उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 46.10 लाख टन से घटकर 42.85 लाख टन रह गया, जबकि महाराष्ट्र में यह 52.80 लाख टन से घटकर 43.05 लाख टन रह गया।

कर्नाटक में उत्पादन चालू विपणन सत्र के 15 जनवरी तक घटकर 27.10 लाख टन रह गया, जो एक साल पहले 31 लाख टन था।

एथनॉल के लिए स्थानांतरण को छोड़कर औसत चीनी प्राप्ति दर अब तक 8.82 प्रतिशत पर बनी हुई है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 9.42 प्रतिशत से कम है।

एनएफसीएसएफएल ने वर्ष 2024-25 के लिए कुल उत्पादन 270 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है, जो पिछले वर्ष 319 लाख टन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\