देश की खबरें | केरल में कांग्रेस के चिंतन शिविर में शामिल नहीं हुए सुधीरन और मुल्लापल्ली रामचंद्रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'नवसंकल्प चिंतन शिविर' शनिवार को यहां शुरू हो गया।

कोझिकोड, (केरल) 23 जुलाई केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'नवसंकल्प चिंतन शिविर' शनिवार को यहां शुरू हो गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस 'नवसंकल्प चिंतन शिविर' का उद्घाटन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी एम सुधीरन और मुल्लापल्ली रामचंद्रन इस चिंतन शिविर में शामिल नहीं हुए।

यह 'नवसंकल्प चिंतन शिविर' हाल में राजस्थान के उदयपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के शिविर के ही समान है, जिसका उद्देश्य पार्टी के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार करना है।

केपीसीसी अध्यक्ष के. सुधाकरन ने हालांकि वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति पर टिप्पणी करने से इनकार किया।

ऐसी अटकलें हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मतभेदों के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर सुधाकरन ने मीडिया से कहा, "हमने सबकुछ किया है। इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।"

सुधाकरन और चेन्नीथला के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर, विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी भी इस चिंतन शिविर में हिस्सा ले रहे हैं।

'नवसंकल्प चिंतन शिविर' में केपीसीसी सदस्यों, जिला समिति अध्यक्षों और अन्य सहित लगभग 200 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\