देश की खबरें | मादक पदार्थ कांड : कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नड फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ की समस्या को लेकर जांच कर रही बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने शुक्रवार को अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के साथ ही दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, चार सितंबर कन्नड फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ की समस्या को लेकर जांच कर रही बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने शुक्रवार को अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के साथ ही दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा, '' रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है।''

यह भी पढ़े | Rape Case Against BJP MLA Mahesh Negi: बीजेपी नेता महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश.

उन्होंने कहा कि रागिनी के अलावा राहुल और विरेन खन्ना नाम के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इस मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को एक अन्य व्यक्ति रविशंकर को भी गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | Encounter In Baramulla District: जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.

अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि इससे पहले शुक्रवार सुबह यहां सीसीबी ने रागिनी के घर की तलाशी ली थी।

सूत्रों ने कहा कि दोपहर में अभिनेत्री को सीसीबी कार्यालय लाया गया और मादक पदार्थ के मामले में उससे पूछताछ की गई।

उन्होंने कहा कि बाद में शाम को रागिनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा शहर के तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद सीसीबी ने बेंगलुरु में मादक पदार्थ की बिक्री के मामले में जांच तेज कर दी है।

एनसीबी द्वारा गिरफ्तार ये तीनों लोग कन्नड़ फिल्म उद्योग से जुड़े गायकों एवं अभिनेताओं को कथित तौर पर मादक पदार्थ की आपूर्ति कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू