देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में नीट टॉपर के गांव में टिन शेड में पढ़ रहे छात्र

श्रीनगर, 22 जून जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के चेवाकलां गांव में सड़क किनारे लगे एक टिन शेड के बाहर नीली चेकदार वर्दी पहने बच्चे खेल रहे हैं।

ये बच्चे गांव के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र हैं, जो जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) टॉपर अब्दुल बासित का मूल स्थान है और टिन शेड वह जगह है जहां उनकी कक्षाएं लगती हैं।

शेड में एक रसोईघर भी है जहां छात्रों का मध्याह्न भोजन तैयार किया जाता है।

इसके अंदर टिन की चादरों का उपयोग करके कक्षाएं बनाई गई हैं और उनकी दीवारों पर व्हाइटबोर्ड, मानचित्र और विभिन्न चार्ट लगे हुए हैं।

धातु की चादरों के कारण छात्रों और शिक्षकों को गर्मियों में खूब पसीना आता है और सर्दियों में कांपना पड़ता है। कुछ दिन में, जब गर्मी असहनीय हो जाती है, तो शिक्षक किसी पेड़ की छाया के नीचे कक्षाएं लेना पसंद करते हैं।

बासित की उपलब्धि के कारण गांव सुर्खियों में है। छात्रों को उम्मीद है कि अधिकारी जल्द ही स्कूल भवन के निर्माण के लिए कदम उठाएंगे।

एक छात्रा मुनज़्ज़ा निसार ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि गर्मी कभी-कभी इतनी असहनीय हो जाती है कि बच्चों का बात करना भी मुश्किल हो जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)