विदेश की खबरें | पुलिस और बीवाईसी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प के बाद बलूचिस्तान में हड़ताल शुरू,

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक दिन पहले पुलिस और बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) के बीच हिंसा भड़कने के बाद शनिवार को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के कई हिस्सों में प्रतिष्ठानों को बंद करने और चक्का जाम हड़ताल देखी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 22 मार्च एक दिन पहले पुलिस और बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) के बीच हिंसा भड़कने के बाद शनिवार को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के कई हिस्सों में प्रतिष्ठानों को बंद करने और चक्का जाम हड़ताल देखी गई।

बीवाईसी के नेता महरंग बलूच के आह्वान पर राजधानी क्वेटा सहित प्रांत के कई हिस्से बंद रहे, जिन्हें शनिवार को कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हुए गिरफ्तार किया गया था।

हड़ताल का आह्वान तब किया गया जब बीवाईसी ने शुक्रवार को क्वेटा में सरियाब रोड पर बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के पास शांतिपूर्ण धरने पर पुलिस की कार्रवाई का आरोप लगाया।

यह प्रदर्शन प्रांत में कथित तौर पर जबरन गायब किये जाने के विरोध में आयोजित किया गया था।

सरकार ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने हिंसा का सहारा लिया।

महरंग ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर एक बयान में दावा किया कि कथित पुलिस बर्बरता के कारण तीन बीवाईसी कार्यकर्ता मारे गए और महिलाओं सहित 13 अन्य घायल हो गए।

शुक्रवार रात से क्वेटा में मोबाइल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और डेटा सेवाएं भी बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट