देश की खबरें | आवारा पशु किसानों का सिर्फ खेत नहीं खा रहे, बल्कि देश का भविष्य खा रहे हैं: वरुण गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र और उत्‍तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को यहां आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों की समस्याओं पर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आवारा पशु किसानों का सिर्फ खेत नहीं खा रहे हैं, बल्कि देश का भविष्य खा रहे हैं।

पीलीभीत (उप्र), 13 फरवरी केंद्र और उत्‍तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को यहां आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों की समस्याओं पर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आवारा पशु किसानों का सिर्फ खेत नहीं खा रहे हैं, बल्कि देश का भविष्य खा रहे हैं।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बिलसंडा के ग्राम बमरौली तथा बरखेड़ा के ग्राम मधवापुर में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा, ''आवारा पशु किसानों का सिर्फ खेत नहीं खा रहे हैं, बल्कि देश का भविष्य खा रहे हैं, इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। देश का अधिकतर किसान कर्ज में डूबा है और ऊपर से यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।''

सांसद के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार जनसंवाद में वरुण गांधी ने कहा कि जितने भी सोचने समझने और देश की चिंता करने वाले लोग हैं, वे जानते हैं व्यवस्था में सुधार बहुत जरूरी है।

बैंकों द्वारा दिये जाने वाले कर्ज में दोहरी व्यवस्था का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि इस देश में आम इंसान के लिए लोन (कर्ज) इतना मुश्किल बना दिया गया है कि वह बैंकों के चक्कर काटता रहता है, जबकि धनी लोगों की बड़ी-बड़ी कंपनियां आराम से कर्ज पा जाती हैं।

उन्‍होंने तंज किया कि देश के बड़े-बड़े डिफाल्टर सम्मान से रह रहे हैं, लेकिन आम इंसान को कर्ज अदा करने में जरा भी देर हो जाती है तो उसको बेइज्जत किया जाता है और कुर्की तक कर दी जाती है।

सांसद ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से किसी की बुराई या आलोचना नहीं कर रहे हैं, लेकिन ऐसी व्यवस्था को लेकर वह बहुत चिंतित हैं।

वरुण ने कहा जो लोग धर्म और राजनीति की बात करते हैं उन्हें भगवान श्रीराम से सीखना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अलग-अलग मुद्दों को लेकर सांसद वरुण गांधी अपनी ही पार्टी की सरकार को आईना दिखाते रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू