जरुरी जानकारी | स्टोवक्राफ्ट के आईपीओं में पहले दिन ही लगी भरपूर बोली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टोव क्राफ्ट की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) बोली के पहले दिन सोमवार को ही कुल मिला कर बिक्रीके लिए प्रस्तुत शेयरों से ज्यादा का अभिदान मिलने की स्थिति है।
नयी दिल्ली, 25 जनवरी स्टोव क्राफ्ट की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) बोली के पहले दिन सोमवार को ही कुल मिला कर बिक्रीके लिए प्रस्तुत शेयरों से ज्यादा का अभिदान मिलने की स्थिति है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रसोई उपकरणों की निर्माता इस कंपनी के 412.62 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) में 58,38,776 शेयरों के लिए बोली प्राप्ति हुई जबकि बिक्री के लिए पेशकश किये गये शेयरों की संख्या 58,94,642 है।
गैर संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित श्रेणी के लिए पांच प्रतिशत और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए रखे गये बिक्री प्रस्ताव के लिए 5.37 गुना अधिक अभिदारन मिला है।
इस निर्गम में 95 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 82.50 लाख वर्तमान (प्रवर्तक) शेयर की बाजार-मंच पर बिक्री का प्रस्ताव है।
बृहस्पतिवार को समाप्त होने वाली इस पेशकश में आवेदन मूल्य का दायरा प्रति शेयर 384-385 रुपये का रखा गया है।
गणतंत्र दिवस के मौके मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)