खेल की खबरें | स्टोसुर पहले दौर में बाहर, गैवरिलोवा की सीधे सेटों में जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले साल मार्च के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रही स्टोसुर को चेक गणराज्य की 16वीं वरीयता प्राप्त मैरी बोजकोवा ने 6-2, 6-0 से हराया।

पिछले साल मार्च के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रही स्टोसुर को चेक गणराज्य की 16वीं वरीयता प्राप्त मैरी बोजकोवा ने 6-2, 6-0 से हराया।

यूएस ओपन 2011 की चैंपियन स्टोसुर ने कोरोना वायरस महामारी और अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण 2020 में टेनिस से ब्रेक लिया था जिससे वह विश्व रैंकिंग में 112वें नंबर पर खिसक गयी।

वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली विश्व में 451वीं रैंकिग की गैवरिलोवा ने स्लोवाकिया की विक्टोरिया कुजमोवा को 6-2, 6-0 से पराजित किया। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने चोटिल होने के कारण एक साल तक बाहर रहने के बाद पिछले साल फ्रेंच ओपन में वापसी की थी।

गैवरिलोवा अगले दौर में 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स से भिड़ेगी। सेरना को पहले दौर में बाई मिली है। आस्ट्रेलिया की विश्व में नंबर एक एशलीग बार्टी को भी पहले दौर में बाई दी गयी है।

आस्ट्रेलियाई ओपन की पूर्व सेमीफाइनलिस्ट अमेरिका की डेनिली कोलिन्स ने बेल्जियम की यसलाइन बोनवेंचर को 6-3, 6-3 से जबकि उनकी हमवतन शेल्बी रोजर्स ने फियोना फेरा को 6-2, 7-5 से पराजित किया।

मेलबर्न पार्क में ही चल रहे एक अन्य टूर्नामेंट जिप्सलैंड ओपन में लाटविया की 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको ने इटली की सारा इरानी को 4-6, 6-3, 6-1 से हराया।

फ्रांस की कारोलिना गर्सिया ने आस्ट्रेलिया की अरानी रोडियोनोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।

एक अन्य मैच में एस्तोनिया की काइया कानेपी ने आस्ट्रेलिया की वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली आस्त्रा शर्मा के खिलाफ हार के कगार पर पहुंचने के बाद वापसी करके 1-6, 7-5, 6-2 से जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े