देश की खबरें | केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में अज्ञात बदमाशों ने कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सोमवार को कथित तौर पर निशाना बनाया। यह ट्रेन हाल में शुरू की गई है।

कन्नूर (केरल), आठ मई केरल में अज्ञात बदमाशों ने कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सोमवार को कथित तौर पर निशाना बनाया। यह ट्रेन हाल में शुरू की गई है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब रेल अधिकारियों ने वलपट्टनम इलाके से ट्रेन के गुजरने के दौरान इसकी एक खिड़की के शीशे पर खरोंच देखी जो कथित तौर पर पथराव के कारण पड़ी है।

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित करते हुए कहा कि शक है कि वलपट्टनम से गुजरने के दौरान ट्रेन पर पथराव किया गया था।

पुलिस ने कहा कि यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह घटना वलपट्टनम सीमा में हुई थी लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय किए गए हैं।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जानकारी के अनुसार, घटना तब हुई जब ट्रेन दोपहर 3.27 बजे वलपट्टनम और कन्नूर चिरकल के बीच से गुजर रही थी।

केरल में इस तरह की यह दूसरी घटना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम से राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\