मस्जिद में चोरी छिपे नमाज अदा करते लोगों को रोकने पर पुलिस पर पथराव, पांच गिरफ्तार

घटना के संबंध में पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।

जमात

गोड्डा, 24 अप्रैल झारखंड के गोड्डा जिले में शुक्रवार को महागामा ब्लॉक के भराव गांव की एक मस्जिद में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए चोरी छिपे नमाज अदा कर रहे पांच दर्जन से अधिक नमाजियों को जब पुलिस ने ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे कम से कम तीन सिपाही घायल हो गये।

घटना के संबंध में पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद बर्नवाल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महागामा ब्लॉक में लॉकडाउन का उल्लंघन रुकवाने गयी थी। वहां छिप कर नमाज पढ़ रहे पांच दर्जन से अधिक लोगों को समझाने की कोशिश की गई।

बर्नवाल के अनुसार, पुलिस के समझाने पर नमाजी नहीं माने और उन्होंने पुलिस दल पर ही पथराव प्रारंभ कर दिया जिसमें कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच उपद्रवियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबन्ध में एक नामदज समेत साठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, पांच को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य की तलाश की जा रही है।

बर्नवाल ने घटना का विवरण देते हुए बताया ‘‘भराव गांव में मस्जिद के आगे के दरवाजे पर ताला बंद कर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश गई की और मस्जिद के पीछे की दीवार तोड़कर लोग उसमें नमाज अदा करने लगे। मस्जिद में पांच दर्जन से अधिक लोगों ने नमाज अदा करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाया लेकिन उन्होंने पथराव प्रारंभ कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\