जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में छठे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 1,115 अंक गिरा, निवेशकों के डूबे 3.95 लाख करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच यहां भी सेंसेक्स में 1,115 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई। एनएसई का निफ्टी 10,800 के करीब पहुंचा।

मुंबई, 24 सितंबर शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच यहां भी सेंसेक्स में 1,115 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई। एनएसई का निफ्टी 10,800 के करीब पहुंचा।

प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में कोविड-19 संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने की आशंका के बीच वैश्विक बाजारों में जमकर बिकवाली का सिलसिला चला। केंद्रीय बैंकों की ओर से अर्थव्यवस्था की सुस्ती दूर करने के लिये किसी तरह के नए प्रोत्साहनों की घोषणा नहीं होने से बाजारों की धारणा प्रभावित हुई।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग से जुड़ी इन बातों को शायद ही जानते होंगे आप.

घरेलू मोर्चे पर रुपये में भारी गिरावट तथा शेयर बाजार में वायदा एवं विकल्प खंड में निपटान कारोबार की वजह से भी बाजार में जबर्दस्त गिरावट आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बाद और नीचे गया। अंत में यह 1,114.82 अंक या 2.96 प्रतिशत के नुकसान से 36,553.60 अंक पर बंद हुआ। चार मई के बाद यह सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। उस दिन सेंसेक्स 2,000 अंक से अधिक अंक टूटा था।

यह भी पढ़े | Federal Bank का बंपर ऑफर, सिर्फ 1 रुपये देकर घर ले जाएं बाइक या स्कूटी- ऐसे मिलेगा फायदा.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 326.30 अंक या 2.93 प्रतिशत टूटकर 10,805.55 अंक रह गया।

पिछले छह कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,749.25 अंक नीचे आ चुका है। इस दौरान निफ्टी में 799 अंक की गिरावट आई है।

इस बीच, बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3.95 लाख करोड़ रुपये घटकर 1,48,76,217.22 करोड़ रुपये रह गया। बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को 3.95 लाख करोड़ रुपये की पूंजी का नुकसान हुआ है।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर अन्य सभी में नुकसान रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 0.36 प्रतिशत के लाभ में बंद हुआ।

इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे अधिक 7.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टीसीएस और टाटा स्टील में भी गिरावट रही।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘कमजोर वैश्विक रुख के बीच अमेरिका से चिंताजनक आंकड़ों की वजह से बाजारों में गिरावट आई। इसके अलावा कोविड-19 संक्रमण फिर उबरने की चिंता से यूरो क्षेत्र के बाजार टूट गए।

भारतीय बाजारों में टीसीएस और इन्फोसिस की अगुवाई में जबर्दस्त नुकसान रहा। इन दोनों कंपनियों के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले पांच माह के दौरान बाजार में सुधार लाने में मुख्य योगदान दिया।’’

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 2.28 प्रतिशत तक का नुकसान रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 32 पैसे टूटकर 73.89 प्रति डॉलर पर आ गया।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 2.59 प्रतिशत टूट गया। चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग भी 1.82 प्रतिशत नीचे आए।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 41.68 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी