जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 110 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की आवक बढ़ने और चुनिंदा बैंकों के शेयरों में खरीदारी आने से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 110 अंकों की तेजी रही जबकि निफ्टी 10 अंक चढ़ा।

मुंबई, चार दिसंबर विदेशी पूंजी की आवक बढ़ने और चुनिंदा बैंकों के शेयरों में खरीदारी आने से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 110 अंकों की तेजी रही जबकि निफ्टी 10 अंक चढ़ा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारिक सूचकांक सेंसेक्स 110.58 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 80,956.33 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 399.64 अंक बढ़कर 81,245.39 पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 10.30 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 24,467.45 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

दूसरी तरफ भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, मारुति, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,664.67 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान के निक्की में तेजी रही जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही।

यूरोप के अधिकांश बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अधिकांश अमेरिकी बाजारों में तेजी रही।

बुधवार को एक मासिक सर्वेक्षण में कहा गया कि नवंबर में भारत का सेवा क्षेत्र का खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) गिरकर 58.4 पर आ गया, जबकि इस क्षेत्र में रोजगार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत बढ़कर 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सेंसेक्स मंगलवार को 597.67 अंक उछलकर 80,845.75 और निफ्टी 181.10 अंक बढ़कर 24,457.15 पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू