जरुरी जानकारी | आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले शेयर बाजार में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रहने के साथ बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले। कारोबारियों को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों और अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है।

मुंबई, 10 अगस्त वैश्विक बाजारों के कमजोर रहने के साथ बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले। कारोबारियों को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों और अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है।

मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों की घोषणा आज यानी बृहस्पतिवार को होगी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 235.99 अंक गिरकर 65,759.82 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 64.2 अंक के नुकसान से 19,568.35 अंक पर कारोबार कर रहा।

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले और भारती एयरटेल नुकसान में रहे।

एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा लाभ में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की लाभ में था। चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत के नुकसान से 87.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू