खेल की खबरें | भारत के विदेश मंत्री जयशंकर को स्टीव वॉ ने क्रिकेट के गुर सिखाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ क्रिकेट पर लंबी बातचीत की।
सिडनी, 11 अक्टूबर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ क्रिकेट पर लंबी बातचीत की।
ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक दौरे पर आए जयशंकर ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) का दौरा किया।
ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे वॉ ने जयशंकर को एतिहासिक एससीजी का दौरा कराया और दोनों ने खेल के बारे में भी बात की। वॉ का भारत के साथ मजबूत जुड़ाव है।
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया को जोड़ने वाले वाली कई चीजों में से एक है। एससीजी का दौरा करने और एक महान खिलाड़ी स्टीव वॉ से मिलने के लिए समय निकाला।’’
विदेश मंत्री ने महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘क्रिकेट और भारत के लिए उनकी भावनाओं की सराहना करता हूं। विशेष रूप से तेंदुलकर के साथ उन्हें अपने अनुभव याद किए।’’
कप्तान के तौर पर भारत में टेस्ट श्रृंखला जीतने में नाकाम रहे वॉ को देश में उनके धर्मार्थ कार्यों के लिए भी जाना जाता है।
जयशंकर पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के एक हफ्ते के लंबे दौरे पर भारत से रवाना हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)