ताजा खबरें | बीड़ी कामगारों की समस्याओं के हल के लिए कदम उठाए जाएं : राजद सदस्य

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. बीड़ी कामगारों की समस्याओं पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा ने राज्यसभा में मंगलवार को कहा कि अपने अधिकारों से अनजान ऐसे कामगार लगातार शोषण के शिकार हो रहे हैं।

नयी दिल्ली, 15 मार्च बीड़ी कामगारों की समस्याओं पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा ने राज्यसभा में मंगलवार को कहा कि अपने अधिकारों से अनजान ऐसे कामगार लगातार शोषण के शिकार हो रहे हैं।

उच्च सदन में विशेष उल्लेख के जरिये यह मुद्दा उठाते हुए झा ने कहा कि 2020-21 की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीड़ी कामगारों की संख्या करीब 50 लाख है और इनमें भी बड़ी संख्या महिलाओं की है। उन्होंने कहा कि बीड़ी कामगार चूंकि असंगठित क्षेत्र में आते हैं अत: वे सामाजिक सुरक्षा से ले कर कई सुविधाओं से वंचित हैं।

उन्होंने कहा ‘‘साथ ही तंबाकू के संपर्क में आने से इनको तपेदिक, फेफड़ों के कैंसर और अन्य बड़ी बीमारियों का जोखिम भी होता है। अपने अधिकारों से अनजान होने की वजह से ये लोग लगातार शोषण के शिकार होते हैं।’’

झा ने सरकार से मांग की कि बीड़ी कामगारों की समस्याओं के हल के लिए ठोस कदम उठाये जाने चाहिए।

शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने विशेष उल्लेख के जरिये मांग की कि महाराष्ट्र में 8185 अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्र खोलने और 49 बाल विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के समक्ष क्रमश: 2016 तथा 2019 से लंबित है जिसे मंजूरी दी जानी चाहिए।

माकपा के जॉन ब्रिटस ने कहा कि सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना (ईपीएफओ) के तहत जमा राशि पर दिए जाने वाले ब्याज की दर घटा दी है। विशेष उल्लेख के जरिये यह मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि ईपीएफओ कई लोगों के लिए एकमात्र महत्वपूर्ण संचित निधि होती है और उसकी ब्याज दर में कटौती नहीं की जानी चाहिए।

भाजपा सदस्य इरन्ना कडाडी ने कर्नाटक के बेलगाम के संगोली गांव में स्थापित किए जा रहे सैनिक स्कूल का जिक करते हुए मांग की कि इसका संचालन रक्षा मंत्रालय को करना चाहिए।

इनके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की फौजिया खान और वंदना चव्हाण, बीजू जनता दल के प्रशांत नंदा तथा भारतीय जनता पार्टी के महेश पोद्दार ने भी विशेष उल्लेख के जरिये लोक महत्व से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\