Laila Khan Murder: बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान को दी थी दिल दहलाने वाली मौत, पांच और लोगों की हुई थी हत्या, अब आया ये फैसला

मुंबई की सत्र अदालत ने परवेज टाक को 2011 में अपनी सौतेली बेटी और अभिनेत्री लैला खान, उनकी मां और लैला के चार भाई-बहनों की हत्या के लिए दोषी ठहराया।

Credit- Pixabay

मुंबई, नौ मई मुंबई की सत्र अदालत ने परवेज टाक को 2011 में अपनी सौतेली बेटी और अभिनेत्री लैला खान, उनकी मां और लैला के चार भाई-बहनों की हत्या के लिए दोषी ठहराया।

टाक को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अन्य अपराधों के अलावा हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी पाया गया। अदालत सजा की अवधि पर 14 मई को दलीलें सुनेगी।

टाक लैला की मां सेलिना का तीसरा पति था। अभिनेत्री लैला, उनकी मां और उनके चार भाई-बहनों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी।

अभियोजन पक्ष ने कहा था कि संपत्तियों पर बहस के बाद टाक ने पहले सेलिना की और फिर लैला और उनके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी।

हत्याओं का मामला कुछ महीने बाद सामने आया जब टाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सड़े गले शव बाद में बंगले से बरामद किए गए। अभियोजन पक्ष ने टाक के खिलाफ 40 गवाहों से पूछताछ की।

Share Now

संबंधित खबरें

Laila Khan Murder Case: एक्ट्रेस लैला खान और उसके परिवार की हत्या मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट का बड़ा फैसला, सौतेले पिता के खिलाफ सुनाई फांसी की सजा

Laila Khan Murder Case: महाराष्ट्र के इगतपुरी में 13 साल पहले अभिनेत्री लैला खान और उसके परिवार की हत्या, मुंबई की सेशन कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी