Laila Khan Murder Case: एक्ट्रेस लैला खान और उसके परिवार की हत्या मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट का बड़ा फैसला, सौतेले पिता के खिलाफ सुनाई फांसी की सजा
मुंबई की सेशन कोर्ट ने 13 साल पहले बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान और परिवार की हत्या मामले में सौतेले पिता परवेज को फांसी के सजा सुनाई.
Laila Khan Murder Case: मुंबई की सेशन कोर्ट ने 13 साल पहले बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान और परिवार की हत्या मामले में सौतेले पिता परवेज को फांसी के सजा सुनाई. परवेज ने सिर्फ लैला का ही नहीं बल्कि उसकी मां और चार भाईयों बहनों की की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को इगतपुरी के जिस बंगले में रहता था. उसी में दफना दिया था. कोर्ट के फैसले से पहले सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने आरोपी परवेज टाक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी. जिस मांग को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उसके खिलाफ फांसी की सजा सुनाई है. यह भी पढ़े: Laila Khan Murder: बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान को दी थी दिल दहलाने वाली मौत, पांच और लोगों की हुई थी हत्या, अब आया ये फैसला
2011 में की थी हत्या:
मामले में सजा पाए आरोपी परवेज टाक, लैला खान की मां सेलिना का तीसरा पति था. लैला खान अपनी मां और चार भाई-बहनों के साथ फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित बंगले में रहने के के लिए आई. इसी बंगले में प्रॉपर्टी को लेकर पहले बहस हुई. जिसके बाद परवेज ने पहले सेलिना और फिर लैला समेत उनके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी.
परवेज को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया था गिरफ्तार;
मामले में हत्या का खुलासा कुछ महीनों बाद हुआ. जब पूरे परिवार के सड़े-गले शव बंगले से शव बरामद किए गए. इस बीच परवेज मुंबई से जम्मू-कश्मीर भाग गया था. जिसे जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

