जरुरी जानकारी | अप्रैल-जनवरी के दौरान देश में इस्पात का आयात 20 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी की अवधि में इस्पात का आयात 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 82.9 लाख टन हो जाने से भारत इस्पात का शुद्ध आयातक बना रहा। शुक्रवार को आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई।

नयी दिल्ली, सात फरवरी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी की अवधि में इस्पात का आयात 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 82.9 लाख टन हो जाने से भारत इस्पात का शुद्ध आयातक बना रहा। शुक्रवार को आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई।

देश ने वित्त वर्ष 2023-24 के पहले 10 महीने में 68.9 लाख टन इस्पात का आयात किया था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत तैयार इस्पात का शुद्ध आयातक रहा। आलोच्य अवधि में तैयार इस्पात का आयात 82.92 लाख टन रहा जो सालाना आधार पर 20.3 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, इस्पात निर्यात में इस अवधि में 28.9 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 39.94 लाख टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में यह 56.19 लाख टन था।

स्टील और स्टेनलेस स्टील उद्योग के खिलाड़ी लगातार सरकार के साथ आयात का मुद्दा उठाते रहे हैं। उनका दावा है कि चीन सहित चुनिंदा देशों से आयात में उछाल के कारण उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित हुई है।

हाल ही में इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने कहा था कि भारत को आयात पर निर्भर होने से बचने के लिए प्राथमिकता के आधार पर वर्ष 2030 तक 10 करोड़ टन इस्पात उत्पादन क्षमता जोड़ने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी