विदेश की खबरें | ब्रिटेन में गुलामों के व्यापारी रॉबर्ट मिलिगन की मूर्ति को हटाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में गुलामों के व्यापारी रॉबर्ट मिलिगन की मूर्ति को लंदन में वेस्ट इंडिया क्वाय से हटा दिया गया है ।

लंदन, 10 जून ब्रिटेन में गुलामों के व्यापारी रॉबर्ट मिलिगन की मूर्ति को लंदन में वेस्ट इंडिया क्वाय से हटा दिया गया है ।

अमेरिका में पुलिसिया कार्रवाई में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद नस्लभेद के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के तहत मिलिगन की मूर्ति को हटाने की मांग हो रही थी।

यह भी पढ़े | नाइजीरिया में बोको हराम ने 69 लोगों की हत्या की.

मिलिगन के पास जमैका में बड़े-बड़े फार्म थे और वहां पर वह गुलामों को रखता था ।

क्षेत्र की ‘टावर हेमलेट्स काउंसिल’ ने कहा कि नगर में इस तरह की मूर्ति लगे होने की समीक्षा की गयी और इसे हटाने का फैसला किया गया। काउंसिल ने कहा, ‘‘वेस्ट इंडिया क्वाय में रॉबर्ट मिलिगन की लगी मूर्ति को हमने हटा दिया है।’’

यह भी पढ़े | Coal Mine Blast in Afghanistan: अफगानिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, 16 लोगों की मौत.

काउंसिल ने कहा कि नगर में स्थित अन्य स्मारकों की समीक्षा करने का भी हमने फैसला किया है ।

ब्रिस्टल शहर में प्रदर्शनकारियों द्वारा गुलामों के व्यापारी एडवर्ड कोलस्टोन की प्रतिमा को गिरा देने के बाद यह कदम उठाया गया ।

पश्चिमी इंग्लैंड में रॉबर्ट क्लाइव की मूर्ति को हटाने के लिए भी ऑनलाइन याचिका आयी है । महज कुछ ही दिन में इस पर 6,000 से ज्यादा हस्ताक्षर हो चुके हैं । भारत में उपनिवेश के लिए क्लाइव की भूमिका को लेकर लोग उसकी मूर्ति को हटाने की मांग कर रहे हैं ।

लोगों के आक्रोश को देखते हुए लंदन के मेयर सादिक खान ने ब्रिटेन की राजधानी में स्थित ऐसी कई मूर्तियों की समीक्षा के लिए एक आयोग बनाने की घोषणा की है। खान ने कहा, ‘‘गुलामों के व्यापारी रॉबर्ट मिलिगन की मूर्ति को हटा दिया गया है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\