देश की खबरें | लखीमपुर में किसानों की मौत और प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युवा यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने सोमवार को राज्य के सभी जिलों में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।

जयपुर, चार अक्टूबर युवा यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने सोमवार को राज्य के सभी जिलों में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के सदस्यों ने प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने जयपुर में एक कैंडल रैली निकाली, जिसमें परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी शामिल हुए।

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने कहा, ‘‘भाजपा ने सिर्फ किसानों को नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र को रौंदा है। उन्होंने किसानों को नहीं मारा, बल्कि लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया है।’’

महासचिव आयुष भारद्वाज ने कहा कि किसानों को सुनने की बजाय (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी और योगी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) सरकारों ने उनपर हमला किया है।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में चार किसानों की मौत हो गई। किसानों की मदद के लिये वहां जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी साजिश के तहत हिरासत में ले लिया गया। यह भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को दिखाता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\