देश की खबरें | अग्रिमपंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों के बीमा दावों का तेजी से निपटारा करें राज्य : चौबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने कई राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि वे 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज' के तहत कोविड-19 से जूझने वाले अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के बीमा दावों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित करें। राज्यसभा को यह जानकारी रविवार को दी गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर केंद्र ने कई राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि वे 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज' के तहत कोविड-19 से जूझने वाले अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के बीमा दावों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित करें। राज्यसभा को यह जानकारी रविवार को दी गयी।

कोविड-19 के खिलाफ मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना की घोषणा 30 मार्च को की गई थी।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: मुंबई और ठाणे में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.

यह केंद्रीय योजना सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को 50 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करती है, जिन्हें कोविड-19 रोगियों के सीधे संपर्क में और उनकी देखभाल में रहना पड़ सकता है और इस वजह से उनके संक्रमित होने का जोखिम होता है। इसमें कोविड-19 के कारण संभावित आकस्मिक मौत भी शामिल है।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि न्यू इंडिया एश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ साथ राज्यों के साथ नियमित वीडियो कांफ्रेंस आयोजित किए गए हैं, ताकि दावों का निपटारा करने के लिए समन्वय किया जा सके ताकि लाभ प्रभावित परिवार को समय से मिल सके।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में पिछले 24 घंटे में 2,236 नए केस, 44 की मौत: 20 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप दावों के निपटान को सुव्यवस्थित बनाया गया है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत लंबित बीमा दावों का विवरण देते हुए चौबे ने कहा कि लंबित दावों की स्थिति गतिशील है।

उन्होंने कहा कि बीमा कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर तक लंबित दावों की संख्या 220 है। इनमें से 212 मामलों में, पूर्ण दावा दस्तावेज राज्यों द्वारा प्रस्तुत किए जाने हैं और बीमा कंपनी द्वारा उत्तराधिकारी के विवरण न होने की वजह से लंबित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\