देश की खबरें | राज्य का दर्जा जम्मू-कश्मीर के लोगों की वैध आकांक्षा, इसे बहाल किया जाना चाहिए: तृणमूल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का आह्वान करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि स्थानीय सरकार को पूर्ण अधिकार दिए जाने चाहिए।

श्रीनगर, 22 मई तृणमूल कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का आह्वान करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि स्थानीय सरकार को पूर्ण अधिकार दिए जाने चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पांच-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को शहर पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सागरिका घोष ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि राज्य का दर्जा जम्मू-कश्मीर के लोगों की वैध आकांक्षा है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा पूरी तरह बहाल किया जाना चाहिए।’’

तृणमूल नेता ने कहा कि उनकी पार्टी संघवाद के सिद्धांत में विश्वास करती है। उन्होंने कहा, ‘‘संघीय सिद्धांत हमारे संविधान में निहित है और इसलिए एक निर्वाचित सरकार को सशक्त बनाना हमारे लिए आस्था का विषय है और लोगों की वैध आकांक्षा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर की निर्वाचित सरकार का पूरा समर्थन करते हैं और हमारा मानना ​​है कि जम्मू-कश्मीर की निर्वाचित सरकार को कश्मीर के लोगों के कल्याण और खुशहाली के लिए सशक्त होना चाहिए।’’

घोष ने कहा कि तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल अब्दुल्ला के साथ 90 मिनट तक रहा ।

घोष ने कहा, ‘‘हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। उन्होंने हमें विस्तार से बताया कि सीमावर्ती गांवों- पुंछ, राजौरी और उरी में लोगों की क्या समस्याएं हैं। पहलगाम (आतंकवादी हमला) की तुलना में पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से की गई गोलाबारी में अधिक लोग मारे गए हैं।’’

तृणमूल प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को पुंछ के लिए रवाना हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\