जरुरी जानकारी | राज्यों की स्टार्टअप अनुकूलता रैकिंग शुक्रवार को होगी जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राज्यों में स्टार्टअप के लिये कितना अनुकूल परिवेश है इसको लेकर देश के सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की रैंकिंग शुक्रवार को वाणिज्य मंत्रालय जारी करेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह कहा गया है।
नयी दिल्ली, 10 सितंबर राज्यों में स्टार्टअप के लिये कितना अनुकूल परिवेश है इसको लेकर देश के सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की रैंकिंग शुक्रवार को वाणिज्य मंत्रालय जारी करेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह कहा गया है।
यह रैंकिंग उभरते उद्यमियों को प्रोत्साहन देने लिए पारिस्थतिकी तंत्र का विकास करने की पहल के आधार पर दी जाती है।
यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने प्रतिस्पर्धा बढ़ाने तथा राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने को प्रेरित करने के लिए रैंकिंग प्रक्रिया का दूसरा संस्करण शुरू किया है।’’
रैंकिंग रूपरेखा 2019 में सात व्यापक सुधार क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इनमें संस्थागत समर्थन, सार्वजनिक खरीद में अनुपालन को सुगम करना, इनकुबेशन केंद्र, शुरुआती पूंजी, उद्यम पूंजी, जागरूकता और पहुंच जैसे 30 कार्रवाई बिंदु शामिल हैं।
यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.
मंत्रालय ने कहा, ‘‘एकरूपता कायम करने और रैंकिंग प्रक्रिया के मानकीकरण के लिए राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को दो समूहों में बांटा गया है। सभी संघ शासित प्रदेशों (दिल्ली को छोड़कर) तथा पूर्वोत्तर के सभी राज्यों (असम को छोड़कर) एक समूह में रखा गया है। अन्य राज्यों को दूसरे समूह में रखा गया है।’’ इस प्रक्रिया में 22 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया है।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)