जरुरी जानकारी | ईंधन टैंक सुरक्षा उपकरणों का निर्यात बढ़ाएगी स्टार्टअप एटम अलॉयज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनी एटम अलॉयज ने अपने ईंधन टैंक सुरक्षा उपकरणों का निर्यात बढ़ाने की योजना बनायी है। उसे अमेरिका, जापान और पश्चिम एशिया में ईंधन से भरे टैंक को विस्फोट से सुरक्षित रखने के लिये ‘अत्याधुनिक विस्फोटक निरोधक प्रणाली’ के लिये संबंधित प्राधिकरणों से जरूरी मंजूरी मिल गयी है।

नयी दिल्ली, चार मई प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनी एटम अलॉयज ने अपने ईंधन टैंक सुरक्षा उपकरणों का निर्यात बढ़ाने की योजना बनायी है। उसे अमेरिका, जापान और पश्चिम एशिया में ईंधन से भरे टैंक को विस्फोट से सुरक्षित रखने के लिये ‘अत्याधुनिक विस्फोटक निरोधक प्रणाली’ के लिये संबंधित प्राधिकरणों से जरूरी मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी प्राथमिक रूप से नागरिक, सुरक्षा और सैन्य प्रतिष्ठानों को ईंधन टैंक, ल्यूब्रिकेंट भंडारण और ईंधन कंटेनरों में विस्फोट को रोकने के लिये अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध कराती है। ईंधन में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और विमान ईंधन आदि शामिल हैं।

एटम अलॉयज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजित थरूर ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘एटम को अमेरिका, जापान और पश्चिम एशिया की कंपनियों से उत्पाद को लेकर मंजूरी प्राप्त हुई है। हम बहुत जल्द उत्पादन बढ़ाने के साथ इन बाजारों में निर्यात बढ़ाने जा रहे हैं।’’

बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान की सिफारिश पर कंपनी देश के स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के तहत 2016 में पंजीकृत हुई थी।

एटम अलॉयज... टाटा मोटर्स और जीई पावर जैसी कंपनियों को विस्फोट रोकथाम से जुड़ी प्रौद्योगिकी के लिये पंजीकृत आपूर्तिकर्ता है।

कंपनी के उत्पादों की आपूर्ति जापान, पश्चिम एशिया, मेक्सिको और अमेरिका को की जाती है। इसके देश में मुंबई और संयुक्त अरब अमीरात में कारखाने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू