देश की खबरें | उत्तराखंड के संचार विहीन क्षेत्रों में क्यूडीए प्रणाली का आरंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के दूर-दराज के गांवों में 'नो सिग्नल' क्षेत्रों में संचार की नवीनतम प्रणाली ‘क्विक डिप्लोएबल एंटिना’ (क्यूडीए) की बृहस्पतिवार को शुरूआत की । इस तकनीक का उपयोग करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, आठ अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के दूर-दराज के गांवों में 'नो सिग्नल' क्षेत्रों में संचार की नवीनतम प्रणाली ‘क्विक डिप्लोएबल एंटिना’ (क्यूडीए) की बृहस्पतिवार को शुरूआत की । इस तकनीक का उपयोग करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है ।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) द्वारा स्थापित इस तकनीक की शुरूआत करने के बाद रावत ने दूरस्थ क्षेत्र, मलारी, गुंजी और त्यूणी के ग्रामीणों से बात की।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कहा-राजनीति बोर्ड.

मुख्यमंत्री ने यहां स्थित उत्तराखंड नियंत्रण कक्ष से प्रदेश के चमोली जिले के मलारी, पिथौरागढ़ जिले के गुंजी और देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र के प्रधान और ग्रामवासियों से क्यूडीए के जरिए संपर्क किया और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी भी ली ।

उन्होंने एसडीआरएफ की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रणाली उत्तराखंड में किसी भी आपदारूपी संकट के दौरान संजीवनी साबित होगी जिसके दूरगामी परिणाम अत्यंत सुखद ओर लाभकारी होंगे।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 696 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,793 हुई, अब तक 1291 मरीजों की मौत: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सुदूरवर्ती एवं सीमांत क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश में संचार की दृष्टि से कमजोर क्षेत्रों में 248 सैटेलाइट फोन वितरित किये गए थे। इस काम को गति और व्यापकता देते हुए एसडीआरएफ ने नवीनतम टेक्नोलॉजी क्यूडीए से इसे जोड दिया ।

इस प्रकार की तकनीक काउपयोग करने वाला उत्तराखंड देश में प्रथम राज्य है। वर्तमान में देश में एनडीआरएफ और अर्धसैनिक बल ही इसका उपयोग कर रहे हैं।

क्यूडीए सिग्नलविहीन क्षेत्रों में संचार स्थापित करने की नवीनतम तकनीक है ।

साधारण तौर पर कहा जा सकता है कि इस तकनीक का उपयोग कर किसी भी संचार विहीन क्षेत्र में तत्काल सेटेलाइट से संपर्क कर लाइव ऑडियो ओर वीडियो कॉल की सुविधा मिल जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट