जरुरी जानकारी | ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदान करने को 10 ग्रामीण लोकसभा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी स्टारलिंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में बदलते जीवन में ब्रॉडबैंड इंटरनेट संपर्क के महत्व पर सांसदों, मंत्रियों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत भी करेगी।

कंपनी इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में बदलते जीवन में ब्रॉडबैंड इंटरनेट संपर्क के महत्व पर सांसदों, मंत्रियों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत भी करेगी।

स्पेसएक्स की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इकाई का लक्ष्य सरकार की अनुमति से दो लाख सक्रिय टर्मिनलों के साथ दिसंबर, 2022 से भारत में ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने का है।

भारत में स्टारलिंक के कंट्री निदेशक संजय भार्गव ने रविवार को कहा, ‘‘मैं अक्टूबर में सांसदों, मंत्रियों, सचिवों के साथ 30 मिनट की आभासी बातचीत करने का भी इच्छुक हूं। भारत को भेजे गए 80 प्रतिशत स्टारलिंक टर्मिनलों के लिए हम संभवत दस ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत से ऑर्डर की संख्या 5,000 को पार कर गई है और कंपनी ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने की इच्छुक है।

कंपनी ग्राहकों से 99 डॉलर या 7,350 रुपये प्रति ग्राहक का शुल्क ले रही है। कंपनी ने ग्राहकों को 50 मेगाबिट से 150 मेगाबिट प्रति सेकंड

की इंटरनेट गति प्रदान करने का वादा किया है।

कंपनी की सेवाएं ब्रॉडबैंड में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी और इसका भारती समूह समर्थित वनवेब से सीधा मुकाबला होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी