जरुरी जानकारी | स्टारलिंक की मंजूरी अंतिम चरण में, सैटकॉम सेवाएं दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ेंगी: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने मंगलवार को मौजूदा दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए किसी भी खतरे की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि एलन मस्क के नेतृत्व वाली उपग्रह इंटरनेट प्रदाता स्टारलिंक को मंजूरी देना एक जटिल मुद्दा है, लेकिन यह अंतिम चरण में है।

नयी दिल्ली, छह मई केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने मंगलवार को मौजूदा दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए किसी भी खतरे की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि एलन मस्क के नेतृत्व वाली उपग्रह इंटरनेट प्रदाता स्टारलिंक को मंजूरी देना एक जटिल मुद्दा है, लेकिन यह अंतिम चरण में है।

भारत टेलीकॉम कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सैटकॉम के लिए सरकार के सुरक्षा मानदंड, खासकर वर्तमान परिदृश्य में महत्वपूर्ण हैं, जब शत्रु देश पाकिस्तान, भारत की प्रणाली को हैक करने का प्रयास कर रहा है।

मंत्री ने कहा, “यह थोड़ा जटिल मुद्दा है (स्टारलिंक के लिए परमिट)। हमें कई कोणों से देखना होगा। सुरक्षा उनमें से एक है। निश्चित रूप से, चूंकि यह अंतिम चरण में है, इसलिए हम इस पर फिर से विचार करेंगे।”

उन्होंने कहा कि पारंपरिक दूरसंचार नेटवर्क की तुलना में कनेक्टिविटी में स्टारलिंक की भूमिका बहुत छोटी होगी।

पेम्मासानी ने कहा, “स्टारलिंक या अन्य, मैं चाहता था कि आप समझें कि पूरी दुनिया में स्टारलिंक के ग्राहकों की संख्या 50 लाख से कम है। यह बहुत ज्यादा नहीं है। अगर आप गति और अन्य चीजों को देखें तो यह पारंपरिक नेटवर्क की तुलना में बहुत धीमी है। स्टारलिंक के आने, उसके अधिग्रहण, इन सभी चीजों के बारे में बहुत ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। लोग इसे नहीं समझते हैं।”

उन्होंने कहा कि चाहे स्टारलिंक हो या अन्य उपग्रह संचार कंपनियां, इसका मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ना होगा जहां हमारे पारंपरिक नेटवर्क तक पहुंचना कठिन होगा और यह मुख्य रूप से घर के अंदर कनेक्टिविटी के लिए होगा न कि मोबाइल सेवाओं के लिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी