जरुरी जानकारी | स्टैंर्डर्ड चार्टर्ड बैंक के कर्मचारियों को मिलेगा 20 सप्ताह का पितृत्व अवकाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश कर्जदाता स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने बुधवार को दुनियाभर में कार्यरत अपने कर्मचारियों को पिता बनने और बच्चा गोद लेने की स्थिति में 20 सप्ताह तक का अवकाश दिए जाने की घोषणा की।

मुंबई, 30 अगस्त ब्रिटिश कर्जदाता स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने बुधवार को दुनियाभर में कार्यरत अपने कर्मचारियों को पिता बनने और बच्चा गोद लेने की स्थिति में 20 सप्ताह तक का अवकाश दिए जाने की घोषणा की।

बैंक ने एक बयान में इसे अपनी समावेशी पहल का हिस्सा बताते हुए कहा कि कर्मचारियों को 20 हफ्ते के इस पिता बनने एवं बच्चा गोद लेने की स्थिति में अवकाश देने की सुविधा पर उनके लिंग, वैवाहिक स्थिति या बच्चे के परिवार का हिस्सा बनने के तरीके पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बैंक ने कहा कि भारत में उसकी महिला कर्मचारियों को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश पहले की ही तरह मिलता रहेगा।

दुनियाभर में स्टैंडर्ड चार्टर्ड के कर्मचारियों की संख्या करीब 83,000 है। इनमें से करीब 30,000 कर्मचारी भारत में कार्यरत हैं जिनमें से 20,000 पुरुष कर्मचारी हैं।

बैंक ने कहा कि पितृत्व एवं दत्तक-ग्रहण के अवकाश में बढ़ोतरी का लाभ कर्मचारियों को एक सितंबर से मिलने लगेगा। यह फैसला लागू होने पर कर्मचारियों को पिता बनने या बच्चा गोद लेने की स्थिति में 20 हफ्तों तक का वैतनिक अवकाश मिलेगा।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की समूह प्रमुख (मानव संसाधन) तनुज कपिलाश्रमी ने कहा कि इस कदम से कर्मचारियों की पारिवारिक-आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर पड़ेगा और अधिक समावेशी कार्यस्थल का निर्माण होगा।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\