देश की खबरें | बंगाल में कोविड टीकाकरण केन्द्र पर भगदड़ जैसी स्थिति, 20 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मंगलवार को सैकड़ों स्थानीय निवासियों के एक टीकाकरण केंद्र में घुसने की कोशिश करने पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो जाने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धूपगुरी (प.बंगाल), 31 अगस्त पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मंगलवार को सैकड़ों स्थानीय निवासियों के एक टीकाकरण केंद्र में घुसने की कोशिश करने पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो जाने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘धूपगुरी स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य द्वार खुलते ही कई लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देकर अंदर जाने की कोशिश की, जिस कारण वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में कई महिलाएं घायल हो गईं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सैकड़ों लोग सुबह से ही टीकाकरण केंद्र के बाहर कतार में खड़े थे और सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का भी पालन नहीं किया गया।

भगदड़ जैसी स्थिति के कारण के बारे में पूछे जाने पर, अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, जो लोग कतार में थे, उन्होंने टीके की खुराक की कमी की आशंका में केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की।’’

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के बाद केंद्र में टीकाकरण कार्यक्रम रोक दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\