मुख्यमंत्री स्टालिन ने केंद्र को बताया: श्रीलंका ने रामेश्वरम के 17 मछुआरों को गिरफ्तार किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार को मंगलवार को सूचित किया कि श्रीलंका ने रामेश्वरम के 17 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर ली हैं. उन्होंने केंद्र से इन मछुआरों को रिहा कराने और उनकी नौकाओं को छुड़ाने के लिए त्वरित कदम उठाने का आह्वान किया.

MK Stalin (img: TW)

चेन्नई, 24 दिसंबर : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार को मंगलवार को सूचित किया कि श्रीलंका ने रामेश्वरम के 17 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर ली हैं. उन्होंने केंद्र से इन मछुआरों को रिहा कराने और उनकी नौकाओं को छुड़ाने के लिए त्वरित कदम उठाने का आह्वान किया.

विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे पत्र में स्टालिन ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने 24 दिसंबर 2024 को रामेश्वरम के 17 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और मछली पकड़ने वाली उनकी दो मशीनीकृत नौकाएं जब्त कर लीं. पत्र में स्टालिन ने जयशंकर को नागापट्टिनम जिले में छह अज्ञात श्रीलंकाई नागरिकों द्वारा 20 दिसंबर को कोडियाक्कराई निवासी मछुआरों पर हमले की दो अलग-अलग घटनाओं से अवगत कराया. यह भी पढ़ें : भाजपा नेता रवि के खिलाफ मंत्री लक्ष्मी की शिकायत पर सीआईडी से जांच कराने का आदेश

स्टालिन ने कहा, “इन घटनाओं में दो नौकाओं पर सवार छह मछुआरों में से तीन घायल हो गए. हमलावरों ने मछली पकड़ने वाली उनकी नौकाओं से जीपीएस उपकरण, वीएचएफ उपकरण, मछली पकड़ने के जाल, मोबाइल फोन और पकड़ी गई मछलियां लूट लीं.” उन्होंने कहा कि इस तरह की लगातार गिरफ्तारियों और हमलों ने अपने पारंपरिक जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर निर्भर मछुआरों के जीवन को बेहद अनिश्चित और खतरनाक बना दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा, “अकेले 2024 में अब तक 530 मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 71 नौकाएं जब्त की जा चुकी हैं. हालिया गिरफ्तारियों और हमलों ने उन लोगों के बीच डर का मौहाल पैदा किया है, जो आजीविका के लिए पूरी तरह से मछली पकड़ने पर निर्भर हैं.” उन्होंने सभी गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को तत्काल छुड़ाने के लिए राजनयिक माध्यमों से ठोस कदम उठाने की वकालत की. स्टालिन ने कहा, “मैं यह भी अनुरोध करता हूं कि यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस राजनयिक कदम उठाए जाएं कि भविष्य में ऐसे हमले न हों.”

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड