देश की खबरें | स्टालिन ने पोनमुडी से फोन पर बात की, द्रमुक के समर्थन का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे अपने कैबिनेट सहयोगी के. पोनमुडी से मंगलवार को बात की और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ का मुकाबला करने में सत्तारूढ़ दल के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

चेन्नई, 18 जुलाई द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे अपने कैबिनेट सहयोगी के. पोनमुडी से मंगलवार को बात की और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ का मुकाबला करने में सत्तारूढ़ दल के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

ईडी ने कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धन शोधन के मामले में सोमवार को तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी और उनके सांसद बेटे गौतम सिगमणि के परिसरों की तलाशी ली थी और आज तड़के तक दोनों से पूछताछ की थी।

यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सत्तारूढ़ द्रमुक के अध्यक्ष स्टालिन ने पोनमुडी से फोन पर बात की और ईडी की जांच का विवरण मांगा।

उन्होंने पोनमुडी से बहादुरी और कानूनी तरीके से इसका सामना करने को कहा।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने पोनमुडी से कहा कि पार्टी (द्रमुक) केंद्र की भाजपा नीत सरकार के राजनीतिक प्रतिशोध का विरोध करने और उसे तोड़ने के लिए नैतिक, राजनीतिक और कानूनी रूप से (उनका) समर्थन करेगी।’’

स्टालिन विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी