देश की खबरें | हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 ग्रैंड फिनाले के लिए मंच तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां चल रही 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले शनिवार शाम को हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित किया जाएगा।

हैदराबाद, 30 मई यहां चल रही 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले शनिवार शाम को हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित किया जाएगा।

तेलंगाना के पर्यटन स्थलों की सैर, सांस्कृतिक मिलन और उद्देश्य-संचालित गतिविधियों सहित लगभग एक महीने के जीवंत कार्यक्रमों के बाद दुनिया भर से आई 108 प्रतिभागी अब सौंदर्य के भव्य उत्सव में प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड का ताज जीतने की होड़ में हैं।

ग्रैंड फिनाले की मेजबानी स्टेफनी डेल वैले (मिस वर्ल्ड 2016) और प्रशंसित भारतीय प्रस्तोता सचिन कुंभार करेंगे। कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिये बॉलीवुड सितारे जैकलीन फर्नांडीज और ईशान खट्टर भी प्रस्तुति देंगे।

निर्णायक मंडल में अभिनेता और प्रसिद्ध मानवतावादी सोनू सूद शामिल हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड मानवतावादी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

उनके साथ सुधा रेड्डी भी होंगी, जिन्होंने हाल ही में ‘ब्यूटी विद अ परपज गाला डिनर’ की मेजबानी की थी, तथा मिस इंग्लैंड 2014 कैरीना टरेल भी होंगी, जो एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चिकित्सक, परोपकारी, निवेशक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अध्येता हैं।

जूरी की अध्यक्षता और विजेता की घोषणा मिस वर्ल्ड की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले सीबीई करेंगी।

मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

ग्रैंड फिनाले का समापन नई मिस वर्ल्ड को मौजूदा खिताबधारी क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा द्वारा ताज पहनाए जाने के साथ होगा। पिस्जकोवा 71वीं मिस वर्ल्ड हैं, जिन्हें पिछले साल मुंबई में ताज पहनाया गया था।

मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता 10 मई को हैदराबाद में एक भव्य समारोह के साथ शुरू हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू