देश की खबरें | ठाणे में कर्मचारी ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को चाकू मारा; गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘सेंचुरी रेयान’ कंपनी के परिसर में एक नाराज कर्मचारी ने एक वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 16 अक्टूबर ‘सेंचुरी रेयान’ कंपनी के परिसर में एक नाराज कर्मचारी ने एक वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ठाणे जिले के सहाद में स्थित कंपनी के परिसर में हुई इस वारदात के बाद कर्मचारी अरुण मसंद को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | Ujjain ‘Hooch Tragedy’: कमलनाथ बोले-मध्य प्रदेश में शिवराज के साथ माफिया राज की हुई वापसी.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सेंचुरी रेयोन के व्यापार प्रमुख ओ आर चितलंगे पर चाकू से उस समय वार किया जब वह अपनी कार में सवार होने वाले थे।

उन्होंने बताया कि कंपनी के सुरक्षा कर्मचारियों सहित मौके पर मौजूद लोगों ने मसंद को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | Ram Leela in Maharashtra: महाराष्ट्र में मंदिर के बाद अब रामलीला को लेकर सियासत शुरू, अतुल भातखलकर के बाद बीजेपी के एक और विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र.

पुलिस ने बताया कि चितलंगे को कंपनी के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर हैं।

पुलिस का कहना है कि आदित्य बिड़ला समूह की इस कंपनी के साथ कई सालों से काम करने वाले मसंद कंपनी क्वार्टर आवंटित नहीं किए जाने से नाराज था और इसलिए उसने अधिकारी पर चाकू से हमला किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\