देश की खबरें | एसएसएलसी परीक्षा होगी, कर्नाटक में स्कूल खोलने पर अगस्त के बाद फैसलाः मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि राज्य में अगस्त के बाद स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा लेकिन कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा तय कार्यक्रम के तहत 25 जून को होगी।

जियो

बेंगलुरु, नौ जून कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि राज्य में अगस्त के बाद स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा लेकिन कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा तय कार्यक्रम के तहत 25 जून को होगी।

तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी ने कोरोना वायरस की वजह से कक्षा 10वीं के इम्तिहान रद्द कर दिए हैं और छात्रों को बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में भेजने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े | बिहार में लालू यादव का 11 जून को जन्मदिन 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मनेगा, 72 हजार से ज्यादा गरीबों को कराया जाएगा भोजन.

सुरेश कुमार ने कर्नाटक में स्कूलों को फिर से खोलने के फैसले पर कहा, " अधिक से अधिक इस संबंध में अगस्त के बाद फैसला ले सकते हैं। हम अपनी कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा करेंगे और फिर निर्णय करेंगे। "

मंत्री ने यह घोषणाएं उडुपी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कीं।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 102 मरीज पाए गए: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुमार ने स्पष्ट किया कि इस मौके पर स्कूल खोलने की न मंशा है न ही कोई फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार स्कूल खोलना चाहेगी तो यह चरणबद्ध तरीके से होगा। पहले उच्च विद्यालय खोले जाएंगे, फिर माध्यमिक या उच्च प्राथमिक स्कूल।

एसएसएलसी परीक्षा के संबंध में मंत्री ने कहा, " कई विशेषज्ञों से चर्चा के बाद, हम छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए, सभी एहतियातों के साथ परीक्षा करा रहे हैं। "

उन्होंने कहा कि एसएसएलसी परीक्षा कराने के मुद्दे पर उच्च न्यायालय में भी चर्चा हुई है।

कुमार ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने भी दसवीं के इम्तिहान कराने को हरी झंडी दिखा दी है।

यह परीक्षा 27 मार्च को होनी थी, मगर, कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के चलते इसे टाल दिया गया और 25 जून को इम्तिहान कराने का निर्णय किया गया।

इस बीच कई स्कूल खुल गए हैं और कक्षाएं शुरू हो गई हैं।

इस तरह की खबरें हैं कि ऑनलाइन कक्षाओं में काफी संख्या में छात्र हिस्सा ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड