खेल की खबरें | श्रीकांत और किरण आर्कटिक ओपन के दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और किरण जॉर्ज बुधवार को यहां आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन मिथुन मंजूनाथ को हार का सामना करना पड़ा।

वांता (फिनलैंड), 11 अक्टूबर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और किरण जॉर्ज बुधवार को यहां आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन मिथुन मंजूनाथ को हार का सामना करना पड़ा।

एशियाई खेलों में भारत की रजत पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे श्रीकांत जर्मनी के अपने प्रतिद्वंद्वी मैक्स वीस्किरचेन के मुकाबले के बीच से हटने पर दूसरे दौर में पहुंच गए। जर्मनी का खिलाड़ी जब 6-11 से पीछा था तो उसने मुकाबले से हटने का फैसला किया।

डेनमार्क इंटरनेशनल जीतने वाले किरण ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 73 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 24-22, 15-21, 21-15 से हराया।

श्रीकांत का अगला मुकाबला जापान के केंटा सुनेयामा और इंडोनेशिया के शेसर हिरेन रुस्तावितो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। किरण अगले दौर में चौथी वरीयता प्राप्त चीन के लू गुआंग जू से खेलेंगे।

मंजूनाथ को हालांकि चीन के वेंग होंग यैंग के खिलाफ 19-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

साई प्रतीक और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित जोड़ी तथा रुतुपर्णा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी भी अपने-अपने शुरुआती दौर के मैच हारकर बाहर हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड