विदेश की खबरें | श्रीलंका के राष्ट्रपति ने राजनीतिक दलों को सर्वदलीय सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश को वर्तमान आर्थिक संकट से उबारने के प्रयासों के तहत बुधवार को राजनीतिक दलों को सर्वदलीय सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, तीन अगस्त श्रीलंका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश को वर्तमान आर्थिक संकट से उबारने के प्रयासों के तहत बुधवार को राजनीतिक दलों को सर्वदलीय सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 33 के तहत मिलीं शक्तियों के अनुसार संसद के तीसरे सत्र के दौरान सरकार का नीतिगत वक्तव्य पेश करते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने सांसदों से कहा, ‘‘देश को चलाने के लिए सभी दलों को साथ आना होगा।’’

विक्रमसिंघे ने मुश्किल समय में अपने देश को भारत का समर्थन मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ऋण पुनर्निर्धारण योजना तैयार होने के अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पेश होने वाले अंतरिम बजट में आर्थिक पुनर्गठन योजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

राष्ट्रपति द्वारा नीतिगत वक्तव्य प्रस्तुत करने के बाद, सदन को स्थगित कर दिया जाएगा।

श्रीलंका महीनों से गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अप्रैल के मध्य में सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कर्ज चुकाने से इनकार करते हुए दिवालिया होने की घोषणा कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\