विदेश की खबरें | भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मुर्मू को श्रीलंका के नेताओं ने बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के मुख्य विपक्ष दल के नेता समेत विभिन्न नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को भारत का 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि उनकी जीत पड़ोसी देश के लिए एक ''अतुल्य उपलब्धि'' है।

कोलंबो, 22 जुलाई श्रीलंका के मुख्य विपक्ष दल के नेता समेत विभिन्न नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को भारत का 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि उनकी जीत पड़ोसी देश के लिए एक ''अतुल्य उपलब्धि'' है।

मुर्मू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था। वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनी है। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है। वह सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

श्रीलंका में सत्तारूढ़ पोदुजन पेरामन पार्टी के असंतुष्ट नेता दुलस अल्हाप्परुमा ने मुर्मू को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ''बधाई हो राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू! भारत की अब तक की सबसे युवा और आजादी के बाद पैदा हुईं पहली राष्ट्रपति। जातीय और सांस्कृतिक रूप से दुनिया के सबसे विविधतापूर्ण देश भारत के लिए पहली बार किसी आदिवासी का राष्ट्रपति चुना जाना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति को बहुत बहुत शुभकामनाएं।''

श्रीलंका के प्रमुख विपक्षी दल समाजी जन बालवेगया के नेता सजित प्रेमदासा (55) ने मुर्मू को बधाई दी और कहा कि मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद उम्मीद की जाती है कि सभी लोकतंत्रिक देश अपने लोगों के प्रतिनिधित्व को बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\