विदेश की खबरें | श्रीलंका सरकार ने हजारों सैनिकों की जान लेने के पूर्व लिट्टे नेता के बयान की जांच का आदेश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई पुलिस ने पूर्व लिट्टे नेता करुणा अम्मान के एक कथित बयान की जांच के आदेश दिए हैं।
कोलंबो, 22 जून श्रीलंकाई पुलिस ने पूर्व लिट्टे नेता करुणा अम्मान के एक कथित बयान की जांच के आदेश दिए हैं।
अम्मान ने दावा किया था कि श्रीलंका में तीन दशक से अधिक समय तक चले गृह युद्ध के दौरान उन्होंने अपने संगठन की ओर से 2,000 से अधिक सैनिकों की जान ली थी।
यह भी पढ़े | डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी दी.
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार कार्यवाहक पुलिस प्रमुख चंदना विक्रमरत्ने ने अपराध जांच विभाग को अम्मान के बयान की तत्काल जांच शुरू करने का निर्देश दिया है।
देश में होने वाले संसदीय चुनावों के सिलसिले में पिछले सप्ताह एक रैली में अम्मान उर्फ विनयागामूर्ति मुरलीधरन ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने लिट्टे युद्ध के दौरान 2,000 से अधिक सरकारी सैनिकों की हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़े | कंगाल पाकिस्तान का कोरोना से बुरा हाल, COVID-19 से लड़ने को ले रहा इतने करोड़ डॉलर का कर्ज.
बयान के अनुसार अम्मान ने कहा, “जब मैं लिट्टे का सदस्य था, तो एलिफेंट दर्रे में एक रात में मैंने 2,000 से 3,000 श्रीलंकाई सैनिकों की जान ले ली थी... यह निश्चित रूप से, श्रीलंका में कोरोना वायरस के कारण हुयी मौतों से अधिक है।’’
देश में दो बार स्थगित हो चुके संसदीय चुनाव पांच अगस्त को होने हैं।
अम्मान एक समय लिट्टे सुप्रीमो वी प्रभाकरन के सहायक थे। बाद में वह लिट्टे से अलग हो गए और अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)